— किंचित् उच्छूनता (थोड़ा-सा उभार); — वह; — ही; — महान् पुरुषों द्वारा; — कुछ (लोगों) द्वारा; — कही जाती है; — उसकी; — इच्छा; — कार्य की ओर उन्मुखता को; — प्राप्त हुई; — जिससे; — सेच्छ (इच्छावान्); — वह; — हो जाता है
उसी (उन्मुखता) को कुछ महान् पुरुष 'किंचित् उच्छूनता' (थोड़ा-सा उभार) कहते हैं; यह उसकी इच्छा है जो कार्य की ओर उन्मुख हो गई है, जिससे वह सेच्छ (इच्छावान्) हो जाता है।