— उस (जीव) की; — असाधारण, निजी (अ-साझी); — सृष्टि; — ईश की सृष्टि पर जीवित रहने वाली (आश्रित); — यही (निजी सृष्टि); — भी; — (उसकी) अज्ञता से; — सत्य ही (है); — ईश की शक्ति से; — उसका (जीव का) आत्मा जो वह (ईश्वर) है
उस (जीव) की असाधारण (निजी) सृष्टि ईश्वर की सृष्टि पर ही जीवित रहती है (आश्रित है); और यह (निजी सृष्टि) भी, यद्यपि (उसकी) अज्ञता से (उत्पन्न होती है), तथापि ईश की शक्ति से सत्य ही है, क्योंकि उसका आत्मा वही (ईश्वर) है।