kiṃ tv āntaradaśodrekāt sādākhyaṃ tattvam āditaḥ
bahirbhāvaparatve tu parataḥ pārameśvaram
— किन्तु, इसके अतिरिक्त; — आन्तरिक दशा के उद्रेक (प्राबल्य) से; — सादाख्य (सदाशिव) नामक; — तत्त्व; — आदि में, पहले; — बहिर्भाव की प्रधानता होने पर; — किन्तु; — तदनन्तर; — परमेश्वर (ईश्वर) का तत्त्व
किन्तु आन्तरिक दशा के उद्रेक (प्राबल्य) से पहले 'सादाख्य' (सदाशिव) नामक तत्त्व (उदित होता है); और बहिर्भाव की प्रधानता होने पर, तदनन्तर, परमेश्वर (ईश्वर) का तत्त्व (उदित होता है)।