— अनेक दीपों के पृथक् प्रकाशों के; — स्रोतों (नदियों) के; — सागर में; — जैसे; — परस्पर अविरुद्ध आभासों के; — एक कार्य (एक प्रयोजन) उत्पन्न करने वाली; — वैसे; — ऐक्य-धी — एकता का ज्ञान
जैसे अनेक दीपों के पृथक् प्रकाश (एक प्रकाश में मिल जाते हैं), अथवा जैसे स्रोत (नदियाँ) सागर में (मिल जाते हैं), वैसे ही परस्पर अविरुद्ध आभासों की एकता का ज्ञान एक कार्य (एक प्रयोजन) उत्पन्न करता है।