— पृथ्वी से आरम्भ होने वाले; — तत्त्व — मूल सिद्धान्त; — पुरुष पर अन्त होने वाले; — पाँच (वर्ग-समूहों) में; — क्रम से, यथाक्रम; — 'क' से आरम्भ होने वाले (वर्गों) में; — वर्गों में — व्यंजन-समूहों में; — 'म' पर अन्त होने वाले; — हे सुव्रते — उत्तम व्रत वाली (देवी)
हे सुव्रते, पृथ्वी से लेकर पुरुष तक के तत्त्व, क्रम से, 'क' से आरम्भ होकर 'म' पर समाप्त होने वाले पाँच (वर्ग-) समूहों में (स्थित) हैं।