— (उनके) आन्तरिक होने के कारण; — प्रमाता की एकता में; — नहीं; — इन (आभासों) की; — भेद पर आश्रित; — अर्थक्रिया (कार्य-साधकता); — भी; — बाह्यता होने पर; — वह (अर्थक्रिया); — भिन्न आभासों के भेद से (उत्पन्न होती है)
आन्तरिक होने के कारण, प्रमाता की एकता में इन (आभासों) की अर्थक्रिया भी भेद पर आश्रित नहीं होती; केवल बाह्यता होने पर ही वह भिन्न आभासों के भेद से उत्पन्न होती है।