तदप्यस्ति कर्तृता चेत्तेषां तत्तादृशं न किम् ।
अथ राज्ञो यथा राज्यकर्म विदधतः सुखम् ॥११२॥
tadapyasti kartṛtā cetteṣāṃ tattādṛśaṃ na kim |
atha rājño yathā rājyakarma vidadhataḥ sukham
यदि (आप कहें) वह कर्तृता (कर्तापन) भी (शिव में) है — तो उन (मुक्तों) की वैसी (कर्तृता) उसी प्रकार की (तथा समानरूप से अनायास) क्यों नहीं? अब, जैसे राज्य-कर्म का सम्पादन करने वाले राजा को (केवल) सुख (होता है — श्रम नहीं)।