— इस प्रकार; — उसी प्रकार; — घट, पट आदि के आभास रूप जगत् के रूप में; — (उस रूप में) स्थित रहने की इच्छा वाले (ईश्वर) का (इच्छार्थक विशेषण); — इस प्रकार; — (उसकी) इच्छा ही; — हेतुता (कारणता है); — कर्तृता; — क्रिया
इस प्रकार घट, पट आदि के आभास रूप जगत् के रूप में स्थित रहने की इच्छा रखने वाले (ईश्वर) की वही इच्छा ही हेतुता (कारणता), कर्तृता और क्रिया है।