evam evarthasiddhiḥ syān mātur arthakriyārthinaḥ
bhedābhedavatārthena tena na bhrāntir īdṛśī
— इसी प्रकार; — अर्थ-सिद्धि — प्रयोजन की सिद्धि; — हो (विधि, √अस्); — प्रमाता के लिए; — अर्थक्रिया के अभिलाषी (के लिए); — भेद-अभेद वाले (अर्थ) से; — अर्थ (वस्तु) के द्वारा; — इसलिए; — नहीं; — भ्रान्ति, भ्रम; — ऐसी (विरोधी द्वारा कही गई) (प्रकार की)
इसी प्रकार अर्थक्रिया के अभिलाषी प्रमाता के लिए, भेद-अभेद वाले अर्थ के द्वारा, उसके प्रयोजन की सिद्धि होती है; इसलिए (विरोधी द्वारा कही गई) इस प्रकार की कोई भ्रान्ति नहीं है।