— देखिए; — इस; — पाण्डुपुत्रों की; — हे आचार्य; — विशाल सेना को; — व्यूहबद्ध; — द्रुपदपुत्र (धृष्टद्युम्न) के द्वारा; — आपके शिष्य के द्वारा; — बुद्धिमान् के द्वारा
हे आचार्य, पाण्डुपुत्रों की इस विशाल सेना को देखिए, जिसे आपके बुद्धिमान् शिष्य द्रुपदपुत्र (धृष्टद्युम्न) ने व्यूहबद्ध किया है।