— देश-क्रम; — भी; — भावों में; — प्रतिभासित होता है (√भा); — प्रमाता के लिए; — जिसका स्वरूप मित (सीमित) है; — (अपने) आत्मा के समान; — अपने आत्मा से; — पूर्ण, समग्र; — भाव; — प्रतिभासित होते हैं (√भा); — अमित (असीम) के लिए; — किन्तु, जबकि
देश-क्रम भी भावों में उस प्रमाता के लिए प्रतिभासित होता है जिसका स्वरूप मित (सीमित) है; किन्तु अमित (असीम) प्रमाता के लिए भाव अपने ही आत्मा के समान, पूर्ण, अपने ही आत्मा से प्रतिभासित होते हैं।