रूपप्रसाररसतो गर्हितत्वमयुक्तिमत् ।
पञ्चप्रकारकृत्योक्तिशिवत्वान्निजकर्मणे ॥१२॥
rūpaprasārarasato garhitatvamayuktimat |
pañcaprakārakṛtyoktiśivatvānnijakarmaṇe
— (उत्तर:) अपने स्वरूप के प्रसार के रस से (उद्भूत होने के कारण) निन्दनीयता का आरोप युक्तिसंगत नहीं है; क्योंकि पाँच प्रकार के कृत्य का करना ही शिवत्व है, और यही उसका निज कर्म है।