— मेरे मुख से; — निकले; — धर्म को; — छोड़कर; — अन्य धर्म को; — इच्छा करता है; — अमृत को; — अपने घर में; — त्यागकर; — दूध को; — अर्क (आक) के रस को; — वह; — चाहता है
जो मेरे मुख से निकले धर्म को छोड़कर अन्य धर्म की इच्छा करता है, वह अपने घर में अमृत (दूध) को त्यागकर अर्क (आक) के (कड़वे) रस की कामना करता है।