प्रणवं पूर्वमुद्धृत्य सच्चित्पदमुदाहरेत् ।
एकं पदान्ते ब्रह्मेति मन्त्रोद्धारः प्रकीर्तितः ॥१२॥
praṇavaṃ pūrvamuddhṛtya saccitpadamudāharet |
ekaṃ padānte brahmeti mantroddhāraḥ prakīrtitaḥ ||12||
पहले प्रणव (ॐ) का उद्धार करके 'सत्' और 'चित्' पदों का उच्चारण करे; पदों के अन्त में 'एकम्' और 'ब्रह्म' (कहे) — इस प्रकार मन्त्र का उद्धार कहा गया है (ॐ सच्चिदेकं ब्रह्म)।