— विकल्पों का क्षय — विचार-वृत्तियों का विलय; — शक्तियों का संकोच और विकास; — वाह-छेद — (प्राण-अपान के) प्रवाह का छेदन; — आदि — इत्यादि; — अन्त-कोटि-निभालन — आदि-अन्त दोनों कोटियों का सावधान अवलोकन; — आदि — इत्यादि (ये तथा अन्य समान); — यहाँ (इस उपदेश में); — उपाय — साधन
यहाँ (इस मार्ग में) विकल्प-क्षय, शक्ति का संकोच-विकास, (प्राण-अपान के) वाह का छेद, आदि-अन्त कोटियों का निभालन (सावधान अवलोकन) इत्यादि उपाय हैं।