कर्तव्यं यदकर्तव्यं वर्णाश्रमविभेदतः ।
विना त्वां सर्वलोकानां कस्त्राता भुवनत्रये ॥७२॥
kartavyaṃ yadakartavyaṃ varṇāśramavibhedataḥ |
vinā tvāṃ sarvalokānāṃ kastrātā bhuvanatraye ||72||
वर्ण और आश्रम के भेद के अनुसार क्या करना चाहिए और क्या नहीं — यह (बतलाने वाला) आपके बिना तीनों भुवनों में समस्त लोकों का त्राता और कौन है?