— श्रीसदाशिव ने कहा; — अच्छा, भली प्रकार; — पूछा गया; — हे महाभागे; — जगत् के; — हे हितकारिणी; — ऐसा; — शुभ; — प्रश्न; — नहीं; — किसी के द्वारा भी; — किया गया; — पहले
श्रीसदाशिव ने कहा — हे महाभागे, हे जगत् के हितकारिणी, तुमने अच्छा पूछा; ऐसा शुभ प्रश्न पहले किसी ने नहीं किया।